भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने सलड़ी में पुलिस चौकी खोल दी है। कश्मीर सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि यह चौकी फिलहाल पर्यटन सीजन के लिए खोली गई है। अगर कोई कमरा मिलेगा तो वहां पर स्थायी रूप से पुलिस चौकी खोल दी जाएगी। चौकी में चार सिपाही चौबीस घंटे तैनात रहेंगे।
बता दें कि भीमताल-हल्द्वानी मार्ग जंगलों से घिरा हुआ होने के चलते बेहद सुनसान है, जहां बीते कुछ सालों से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। 16 मई को रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह को सलड़ी में लाकर हत्या कर कार के साथ जला दिया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एसएसपी से सलड़ी में पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। ब्यूरो