हल्द्वानी। राज्य के छह जिलापूर्ति और प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। नैनीताल के जिलापूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह को देहरादून भेजा गया है। उनके स्थान पर पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन को भेजा गया है।
अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति डॉ. शुचि स्मिता सेनगुप्ता पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार खाद्य आयुक्त कार्यालय में तैनात शिल्पी शुक्ला को चंपावत भेजा गया है। चंपावत के जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। देहरादून में तैनात किशोरी लाल को प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी चमोली, देहरादून में तैनात सुरेंद्र सिंह चौहान को प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर तैनाती दी गई।