फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक, चिन्मय और मोनिका की पेंटिंग सबसे अच्छी

विज्ञापन
नैतिक, चिन्मय और मोनिका की पेंटिंग सबसे अच्छी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। अमर उजाला अपराजिता : 100 मिलियंस स्माइल के तहत मंगलवार को मेहरागांव के उमंग प्रीपरेटरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण संबंधी पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जीवन वर्षा कला संगम समिति के सहयोग से हुए इस आयोजन में भीमताल, भवाली, नैनीताल के प्राथमिक, जूनियर कक्षाओं के 105 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के नैतिक नौगाई प्रथम, मल्लिकार्जुन स्कूल के आयुष जंतवाल द्वितीय, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के ऋषभ आर्या तृतीय, ब्राइट फ्यूचर स्कूल की वैशाली चौहान ने चौथा स्थान पाया। जूनियर कक्षाओं में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के चिन्मय मेवाड़ी प्रथम, मल्लिकार्जुन स्कूल की मोनिका द्वितीय, मल्लिकार्जुन स्कूल की तनुजा आर्या तृतीय, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के तन्मय ने चौथा स्थान पाया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे बच्चों को अमर उजाला की ओर से उपहार दिए गए। हेमा पाठक, कमला आर्या, जानकी दुम्का निर्णायक रहीं। समिति सचिव प्रगति जैन, वर्षा आर्या, बीना भगत ने संचालन किया।



नैतिक, चिन्मय, मोनिका की पेंटिंग सबसे अच्छी
अमर उजाला अपराजिता के तहत हुई पर्यावरण पेंटिंग प्रतियोगिता
भीमताल के विभिन्न स्कूलों ने किया प्रतिभाग



इन स्कूलों की रही प्रतिभागिता
अमर उजाला के तहत आयोजित पर्यावरण संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, ब्राइट ब्रदर्स पब्लिक स्कूल मटियाल, एनएल साह स्कूल भवाली, सरस्वती विद्या मंदिर भीमताल, उमंग प्रीपरेटरी स्कूल, वुडब्रिज स्कूल, ऑल सेंट्स नैनीताल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इन लोगों ने दिया सहयोग
आयोजन में जीवन वर्षा कला संगम समिति अध्यक्ष वर्षा आर्या, सचिव प्रगति जैन, बीना भगत, पौरवी वर्मा, रचना मेहरा, मिताली मेहरा, पीयूष कुमार, उमा आर्या, शीला रौतेला, हेमा पाठक, सुमन, नीतू पढालनी, रेवती पढालनी, राकेश बिष्ट आदि थे। पर्यावरण संरक्षण संबंधी आयोजन के लिए सभी विद्यालयों, क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला का धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें