भवाली (नैनीताल)। नगर की बाजार में बृहस्पतिवार को दिनभर जाम की समस्या रही। यहां जगह की कमी से हर घंटे जाम लगता रहा। नतीजतन सैलानी, यात्री और स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी भी परेशान रहे।
सैलानी नैनीताल, मुक्तेश्वर, भीमताल और नौकुचियाताल घूमने आ रहे हैं। इससे भवाली बाजार में कम जगह और सड़क किनारे पार्किंग में खड़े वाहनों से लंबा जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से घंटों तक वाहन रेंगते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रैफिक को दुरुस्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को पर्यटक अधिक आए। भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने से सैलानी पहाड़ों को आ रहे हैं। कोतवाल ने कुछ दिनों में यातायात व्यवस्था सामान्य होने की बात कही है।
भवाली में दिनभर जाम से सैलानी परेशान