फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में एमपी हिंदू इंटर कालेज का रहा दबदबा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परीक्षाफल में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज (एमपीआईसी) का दबदबा कायम रहा। इस कॉलेज की तीन छात्राएं मेरिट सूची में शामिल हुईं, जबकि जयमोहन इंटर कॉलेज कानिया का एक छात्र मोहित नेगी भी टॉपरों की सूची में शामिल हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड की टॉप 25 की मेरिट सूची में एमपीआईसी में 12वीं की छात्रा भाषा पाठक ने 11वां स्थान, 10वीं में तनिषा छिम्वाल ने 14वां, नुसरत अंसारी ने 23वां स्थान प्राप्त किया। एमपीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि 12वीं में शामिल कुल 272 परीक्षार्थियों में से 267 परीक्षार्थी पास हुए। प्रथम श्रेणी में पास 100 में से 38 छात्र-छात्राएं सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में शामिल 255 छात्र-छात्राओं में से 90 की श्रेणी प्रथम रही। इनमें से 55 छात्र-छात्राएं सम्मान सहित पास हुए। जयमोहन इंटर कॉलेज कानिया के प्रधानाचार्य महेश दत्त तिवारी ने बताया कि 12वीं के छात्र मोहित नेगी ने मेरिट सूची में 10वां स्थान पाया।
विज्ञापन


रामनगर में एमपीआईसी का दबदबा
कॉलेज की तीन छात्राएं मेरिट सूची में शामिल, जयमोहन इंटर कॉलेज का एक छात्र भी टॉपरों की सूची में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें