किच्छा। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में एसडीएम विवेक प्रकाश के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम विवेक प्रकाश ने व्यापारियों, डाक्टरों व समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी पॉलिथीन के स्थान पर जूट व फाइबर की थैलियों का प्रयोग करें।
वहां तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट, चेयरमैन दर्शन कोली, ईओ संजीव मेहरोत्रा, डॉ. राहुल किशोर, विजयंत कुमार, रणजीत नगरकोटी, जगरुप सिंह, रमेश तिवारी आदि थे।