नैनीताल। जिला योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों की ओर से तैयार की योजनाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार को डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की ओर से 42.47 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिला योजना के तहत विकास एवं निर्माण कार्यों को अंतिम रूप में सूचीबद्ध करने से पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जिला योजना अनुश्रवण समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं डेरी विभाग की ओर से ऐसी योजनाएं शामिल की जाएं, जिससे लोगों को स्वरोजगार मिले और क्षेत्रों से पलायन न हो। उन्होंने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक होनी है। ऐसे में सभी विभाग अपनी योजनाओं का विवरण एक जून तक जिला अर्थ संख्याधिकारी को अवश्य उपलब्ध करा देें। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, सीएमओ डॉ. भारती राणा, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अंजना गुप्ता, एसएस सावंत, प्रियंका गड़िया, केके गुप्ता, विशाल सक्सेना, संतोष उपाध्याय, अखिलेश शुक्ला, दीप्ति जोशी, एचएस रावत, संजय कुशवाह, एलएम जोशी, नफील अहमद, डॉ. पीएस भंडारी, अरविंद गौड़ आदि थे।
जनप्रतिनिधियों से विमर्श के बाद तैयार हो योजनाओं का मसौदा