हल्द्वानी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से आयोजित ग्राहक गोष्ठी में ग्राहकों को योनो एप से बैंकिंग की जानकारी दी गई।
नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में मंगलवार शाम ग्राहक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मौजूद ग्राहकों को एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। ग्राहकों को बैंकिंग सेवा में सुधार के लिए फीडबैक फार्म दिया गया। हालांकि ग्राहक गोष्ठी में ग्राहकों से ज्यादा बैंक का स्टाफ मौजूद था। इस दौरान डीजीएम राजीव रंजन, मुख्य शाखा प्रबंधक मुरली मनोहर मेहता आदि थे।
योनो एप का प्रयोग करें एसबीआई ग्राहक
एसबीआई के चेयरमैन ने किया संबोधित, ग्राहकों से ज्यादा बैंक कर्मी मौजूद थे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ग्राहक गोष्ठी मेें भरवाए गए फीड बैक फार्म
स्वैप मशीन में डेबिट कार्ड और ईएमआई की सुविधा भी होनी चाहिए। यह सुविधा न होने से काफी परेशानी होती है। - अरविंदर सिंह
कुसुमखेड़ा शाखा में कैश काउंटर कम हैं। टोकन सिस्टम के कारण लोगों का नंबर नहीं आता है और परेशानी का सामना करना पड़ता है। - कैलाश चंद्र पांडे
एफडी कराने के लिए कुसुमखेड़ा शाखा में फरवरी में प्रार्थना पत्र दिया था। बैंक से एसएमएस आने की बात कही गई थी लेकिन एसएमएस नहीं आया है। पेंशन धारकों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर ही व्यवस्था होनी चाहिए। - पंकज त्रिपाठी
बैंक की सेवाएं ठीक हैं और उनसे संतुष्ट हूं। कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत रहती है। ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए और प्रयास करने चाहिए। - हिमांशु पंत
सेवाएं देने के लिहाज से बैंक ठीक है। कई बार कतार लंबी होने के कारण लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। क्विक सर्विस के तहत काम करना चाहिए। - दीपक भट्ट