फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलक्ष्या वार्षिक खेलकूद: सार्थन ने जीती फर्राटा रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा के अलक्ष्या पब्लिक स्कूल की तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन बालक वर्ग की सौ मीटर फर्राटा में सार्थक चंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा।
विज्ञापन

गोसीकुंआ भट्टा के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 50 मीटर रेस में खुशी ने प्रथम और कनिका राना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सौ मीटर में संजय कुमार कोहली द्वितीय रहे। 200 मीटर में अभिनव कार्की प्रथम और हिमांशुुु कोरंगा ने द्वितीय, बालिका वर्ग में कनिष्का राना ने प्रथम और खुशी ने द्वितीय तथा सैक रेस में असद अली और कनिष्का राना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा तीन से पांच तक के द्वितीय वर्ग की 200 मीटर में अफशां फातिमा ने प्रथम और महक राना ने द्वितीय, लंबी कूद में मयंक राना ने प्रथम और दक्ष दिगारी ने द्वितीय, बालिका वर्ग में अफशां फातिमा ने प्रथम और वसुंधरा बिष्ट ने द्वितीय तथा 400 मीटर बालिका वर्ग ओपन में शगुन राना ने प्रथम और तनीषा बोरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विनोद बोरा और एकेडमिक सलाहकार बीसी जोशी ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें