फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविलंब एजीएम बैठक बुलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी (जीएमयू) बीरोंखाल गढ़वाल के अंशधारकों ने नवनिर्वाचित बोर्ड से वार्षिक बैठक (एजीएम) शीघ्र बुलाने की मांग की है। कहा कि संस्था में अनियमितता, भाई-भतीजावाद, मनमाने निर्णय से संस्था को हो रहे नुकसान पर यह बैठक बुलाई जा रही है।
विज्ञापन

लखनपुर मॉल में जीएमयू के पूर्व अध्यक्ष गबर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शेयर होल्डर की बैठक हुई। शेयर होल्डरों ने संस्था में हो रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। सदस्यों का कहना था कि बिना कोटेशन लिए पुर्जों और स्टेशनरी आदि की खरीद ऊंचे दामों में हो रही है। कहा कि संस्था में भाई-भतीजावाद चरम पर है और अवैध नियुक्तियां की गई है। अंशधारकों में इस बात को लेकर भी रोष व्याप्त था कि संस्था में बिना एजीएम की बैठक हुए नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं जो सहकारिता की आत्मा, एक्ट के खिलाफ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शेयर होल्डरों से संपर्क कर एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी। नवनिर्वाचित बोर्ड अध्यक्ष रेखा गुसांई और बोर्ड के सदस्यों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में शरद सिंह रावत, विद्यासागर भारद्वाज, आनंद सिंह रावत, यशपाल सिंह गुसांई, प्रभात ध्यानी, ताजबर गुसांई, नारायण दत्त त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें