फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में 39.95 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर के ग्राम विक्रमपुर में प्रधान पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। ग्राम पंचायत के उपचुनाव को लेकर बूथ पर पुलिस बल तैनात रहा। मतदान 39.95 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने तीन बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होकर पांच बजे तक चला। ग्राम पंचायत में कुल 1379 वोटर हैं। इसमें से 551 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए गांव निवासी दयाराम और मोहन सिंह मात्र दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि जनवरी में प्रधान प्रेम सिंह का निधन हो गया था। तभी से प्रधान का पद रिक्त था। अब तक प्रधान का कार्य वैकल्पिक रूप से उपप्रधान सुखवंत सिंह देख रहे थे। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बीडीओ डा. निर्मला जोशी, तहसीलदार केपी सिंह, सीओ एमसी बिन्जौला सहित अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ डा. जोशी ने बताया कि मतगणना 15 दिसंबर को सुबह 8 बजे ब्लॉक कार्यालय में शुरू होगी। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें