फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोटर्स कालेज देहरादून व नैनीताल के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। एमपीआईसी मैदान में मंगलवार सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जीआईसी में पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने 61 रन बनाए। जवाब में उतरी नैनीताल की टीम ने 9.2 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। एमपीआईसी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए, जबकि हरिद्वार की टीम मात्र 35 रन पर ही सिमट गई।
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 123 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नैनीताल और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच खेला जाएगा। एमपीआईसी में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 134 रन बनाकर पिथौरागढ़ की टीम को 56 रनों से हराया। जीआईसी में खेले गए दूसरे मैच में हरिद्वार ने 89 बनाकर ऊधमसिंह नगर को 16 रनों से हराया। तीसरे मैच में चमोली ने 15 ओवर में 108 रन बनाए, जबकि नैनीताल की टीम ने 13 ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल फाइनल में भिड़ेंगे
राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल खेले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें