फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध के बाद राज्य में हो विकास कार्यों का क्रियांवयन: प्रो.पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन (यूडीआरएफ) की ओर से रविवार को नैनीताल क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें यूसर्क से जुड़े यूडीआरएफ के प्रधान सलाहकार प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 18 वर्ष पूरे होने के बावजूद राज्य के कई लोग सरकारी योजनाओं से अपरिचित हैं, क्योंकि विकासशील योजनाओं के लिए सही से शोध नहीं हो पाते हैं। अगर योजना अथवा विकास कार्यों को शुरू करने से पहले सही तरीके से शोध हो तो इसका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रो. पंत ने कहा कि शोध हुए बिना विकास और योजनाएं दिशाविहीन हो जाती हैं। जनता को इनका लाभ नहीं मिल पाता। प्रो. पंत ने कहा कि वन, पर्यटन, कृषि, योग-आयुष, ऊर्जा को राज्य के विकास से जोड़ा जा सकता है। कहा कि राज्य में हजारों शोधार्थी हैं, जिनको विकास कार्यों के लिए किए जाने वाले शोध से जोड़ा जा सकता है। यूडीआरएफ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्था विकास को लेकर हो रहे शोध की जानकारी राज्य सरकार को देने का प्रयास कर रही है ताकि नीति निर्माण में सहायता मिल सके। इस मौके पर सचिव गिरिजाशंकर जोशी, भुवन रावत, प्रशांत पांडे, अनिल सिंह साही, शैलेष पांडे, साकेत रावत, डॉ. मनोज लोहनी, साकेत रावत, हेमराज बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन



शोध के बाद हो विकास कार्यों का क्रियान्वयन : प्रो. पंत
नैनीताल में हुई यूडीआरएफ की गोष्ठी
उत्तराखंड में विकास कार्यों, योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें