फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतावनी में प्रवेश नहीं करेंगी निजी जिप्सियां

विज्ञापन
रामनगर के पर्यटन कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट लैंडस्केप के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) के सीतावनी जोन में निजी जिप्सियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ व्यावसायिक जिप्सियां ही सीतावनी जोन में चलेंगी। यह फैसला रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ सुभाष चंद्रा ने वन विभाग के विश्राम भवन में मंगलवार को हुई बैठक में लिया।
विज्ञापन

बैठक में रामनगर वन प्रभाग के प्रस्तावित पवलगढ़, निहाल जोन सैलानियों के लिए खोलने के लिए सुझाव मांगे गए। वन परिसर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने जिप्सी चालकों पर तेज रफ्तार से जिप्सी चलाने, टेड़ा गांव के बैरियर पर अनावश्यक जमावड़े की शिकायत की तो वन विभाग ने सुरक्षित, सुगम तरीके से पर्यटकों को घुमाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सीतावनी के लिए पवलगढ़ गेट से भी सैलानियों को प्रवेश देने की मांग की। कॉर्बेट जिप्सी कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन जोशी ने पर्यटकों की सुविधा के लिए सुबह की पाली का परमिट एक दिन पहले शाम को, शाम की पाली का परमिट उसी दिन सुबह काटने की मांग की, जिस पर विभाग ने यात्रा से पहले परमिट काटने के आदेश जारी कर दिए। बैठक में वन विभाग के एसडीओ केएन भारती, रेंजर भगवती प्रसाद पंत, सोनिया, संतोष पपनै, जयपाल रावत, ललित जोशी, ललितमोहन बिष्ट, उम्मेद सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, ललित आर्य, फईम हुसैन, अनिल कुमार, पीसी तिवारी समेत जिप्सी स्वामी, होटल संचालक, पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन



सीतावनी में प्रवेश नहीं करेेंगी निजी जिप्सियां
अब सिर्फ व्यावसायिक जिप्सियां ही करेंगी प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें