फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पावर प्लांट को लेकर अधिकारियों की टीम ने किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर के चीनी मिल में पावर प्लांट की स्थापित करने और मिल के आधुनिकीकरण के लिए अधिकारियों की दो टीमों ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पावर प्लांट का कार्य शुरू करने के लिए 15 दिसंबर को टेंडर निकालने के लिए टीम ने मिल अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जल विद्युत विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी और मिल आधुनिकीकरण करने के लिए बैंगलुरू से पहुंची टीमों ने शुगर मिल अधिकारियों के साथ प्लांट लगाने के लिए भूमि स्थल का भ्रमण किया। अधिकारियों की टीम सदस्यों ने पावर प्लांट, आफिस, कालोनी बनाने के लिए भूमि का चयन करने को लेकर मिल प्रधान प्रबंध चंद्र सिंह इमलाल, चीफ इंजीनियर विनीत जोशी, डिप्टी चीफ इंजीनियर वीके पांडे, मुख्य गन्नाधिकारी डा. राजीव अरोरा से बातचीत की। चीफ इंजीनियर विनीत जोशी ने बताया कि टैक्ससोल इंजीनियर प्रा.लि. बैंगलुरू से आई अधिकारियों की टीम ने शुगर मिल के आधुनिकीकरण के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। जबकि जल विद्युत निगम अधिकारियों ने पावर प्लांट स्थापित करने, आफिस और कॉलोनी बनाने के लिए भूमि का स्थलीय मुआयना किया। टीम में एसई अजय कुमार, ईई जयपाल सिंह, पीआर रहेजा, मोहन राव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें