फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लिखा पत्र सीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हल्दुआ की डेल्टा फैक्ट्री को बंद करने की अनुमति रद्द होने के बाद भी फैक्ट्री नहीं खुल सकी है। इससे आक्रोशित मजदूरों ने हल्दुआ में आम सभा के बाद खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेजा। इसमें फैक्ट्री खुलवाने, रोजगार देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

आम सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज, खीमानंद ने कहा कि मजदूरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। फैक्ट्री बंद होने की अनुमति रद्द होने के बावजूद मालिक ने फैक्ट्री नहीं खोली। इससे मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विधायकों को अपने खून से पत्र लिखकर न्याय देने की गुहार लगाई है। श्रमिक नेता मदन ने कहा कि मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे अपना संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। उपपा के महासचिव प्रभात ध्यानी, देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, रिचा श्रमिक संगठन काशीपुर के योगेश पांडे, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मनोज कुमार, अफसाना, शीला देवी, रवि कुमार, माया देवी, सुशीला, मेनका, चंपा देवी, वीरेंद्र, प्रकाश भट्ट, महेंद्र, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें