फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से 30 नवंबर तक दिल्ली में रहेगी जमरानी की टीम

विज्ञापन
dam
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग जमरानी बांध परियोजना को जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास कर रहा है। विभागीय अधिकारियों की दिल्ली में केंद्रीय जलायोग के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। केंद्रीय जलायोग ने जमरानी बांध परियोजना पर विस्तृत बातचीत के लिए सिंचाई विभाग की जमरानी परियोजना की टीम को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में 26 से 30 नवंबर तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों की केंद्रीय जलायोग के अधिकारियों के साथ जमरानी बांध परियोजना के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सीई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि अब जमरानी बांध परियोजना की करीब एक दर्जन आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर लिया गया है। केंद्रीय जलायोग ने जमरानी बांध की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद बनी नहरों और जलाशयों की डिटेल रिपोर्ट मांगी थी। जिसे केंद्रीय जलायोग को सौंप दिया गया था। अधिकारियों ने रिपोर्ट पर सहमति जताई है लेकिन अब बांध परियोजना की फाइनल डीपीआर के अलावा बांध से सिंचित क्षेत्रफल, पेयजल से लाभान्वित होने वाली वास्तविक आबादी, यूपी, उत्तराखंड को मिलने वाले पानी को लेकर अंतिम मुहर लगनी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 26 नवंबर से होने जा रही बैठक में वह स्वयं, एसई संजय शुक्ल, ईई जमरानी खंड जावेद अनवर समेत परियोजना से जुड़े सभी एई मौजूद रहेंगे। विभाग बांध परियोजना के हर पहलू पर वार्ता के लिए तैयार है। सभी बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है। किसी भी तरह की तकनीकी अड़चन आने पर उसे मौके पर ही निपटा लिया जाए, इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सब कुछ ठीक रहा तो जमरानी बांध परियोजना को लेकर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक की तिथि भी निर्धारित हो सकती है। टीएसी की बैठक की तिथि निर्धारित होने के बाद बांध को मंजूरी मिलना लगभग तय हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जलायोग से होनी है जमरानी के अहम बिंदुओं पर बैठक
26 से 30 नवंबर तक दिल्ली में रहेगी सिंचाई विभाग की टीम
डीपीआर के साथ ही टीएसी पर भी होना है मंथन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें