फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर प्रशांत देवराड़ी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के मेधावी छात्र प्रशांत देवराड़ी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स दिए। इस मौके पर कॉलेज परिवार की ओर देवराड़ी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी अभी से कड़ी मेहनत करें। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी चंद्रशेखर बड़सीला ने छात्र-छात्राओं से एक लक्ष्य बनाकर सुनियोजित तरीके से पढ़ाई करने को कहा। इस मौके पर 2018 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में आए विद्यालय के पूर्व छात्र प्रशांत देवराड़ी ने टिप्स देते हुए कहा कि भैया-बहन समयबद्धता के साथ विभिन्न विषयों के नोट्स बनाए और फंडामेंटल क्लीयर कर लें। दिसंबर से रिवीजन शुरू कर दें। यदि वह रेगुलर ऐसा करते हैं तो वह मेरिट सूची में स्थान बना सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय प्रशासन ने प्रशांत को स्मृति चिह्न और तीन हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र नेगी, जगमोहन गुसाई, वीरेंद्र बिष्ट, दीप तिवारी, अरविंद नेगी, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें