फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन

विज्ञापन
डेल्टा फैक्ट्री के श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। डेल्टा श्रमिकों का तहसील परिसर में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रमिकों के आंदोलन को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपना समर्थन दिया। दूसरे दिन सुनीता, सीमा, चम्पा देवी, रजनी, दीपक आमरण अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

रविवार को अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मजदूरों की मांग को नहीं मानने के लिए राज्य सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के आंदोलन को तीन माह से अधिक समय हो गया, लेकिन स्थानीय विधायक ने उनकी समस्याओं को नहीं सुना। वक्ताओं ने कहा कि सभी श्रमिकों को स्थानीय निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष सहित भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में प्रचार करना चाहिए। कहा कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काशीपुर आ रहे हैं। उन्हें ज्ञापन देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल काशीपुर जाएगा। इस दौरान संदीप, मनोज कुमार, नमिता आर्या, रीता देवी, मीना देवी, सुनीता, शीला देवी, फौजा सिंह, वीरेंद्र कुमार, पुष्पा, कांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें