गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने गरुड़ देनवाई मोटर का चौखुटिया तक शीघ्र विस्तार करने की मांग की है।
देवनाई क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि गरुड़-देवनाई-चौखुटिया मोटर मार्ग के विस्तार की वर्षों पुरानी मांग है। मोटर मार्ग का विस्तार नहीं होने देवनाई क्षेत्र की जनता को मोटर मार्ग का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।
भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, भिटारकोट देवी दत्त पाठक, बिमोला के हरी राम, देवनाई की शोभा बोरा, भतेड़िया के बीडीसी सदस्य भरत राम, बीडीसी सदस्य रंजीत डसीला, ग्राम प्रधान हरीश जीना, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली ने सीएम से देवनाई मोटर मार्ग का चौखुटिया तक विस्तार करने की मांग की है।