फेस्ट में प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पदमपुर देवलिया का वार्षिकोत्सव में कई कार्यक्रम हुए। अशोका द ग्रेट नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, विद्यालय की चेयरमैन आदेश अग्रवाल, प्रबंधक साकेत अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्य रजनीकांता बिष्ट, पीएसए अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर एडीएम हरबीर सिंह, पूर्व संयुक्त निदेशक उच्चशिक्षा डॉ. बीएस बिष्ट, भाजपा नेता तरुण बंसल, शिवालिक स्कूल के रमेश शर्मा, निदेशक अनिल जोशी, सिंथिया के प्रवींद्र कुमार रौतेला, सेंट लारेंस के प्रबंधक सुनील जोशी, देवेंद्र बिष्ट, मीनू बिष्ट आदि थे।