फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध संघ लालकुआं के लिए 29 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में संचालक मंडल के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसकी नौ सीटों के लिए शनिवार को कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दो क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम होने के कारण ओखलकांडा क्षेत्र के प्रत्याशी मनोरथ बेलवाल का नामांकन खारिज हो जाने पर उत्पादकों ने हंगामा किया। मनोरथ का कहना था कि दूसरी जगह से वह इस्तीफा दे चुके हैं। अजय क्वीरा ने बताया कि दुग्ध संघ में संचालक मंडल के नामांकन की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कैलाश चंद्र उनियाल ने सभी मत पत्रों की जांच की। दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय किरौला और उनके समर्थकों ने ओखलकांडा क्षेत्र से नामांकन कर रहे उत्पादक पर बकाएदार होने का आरोप लगा नामांकन निरस्त करने की मांग की लेकिन दुग्ध संघ प्रशासन एवं चुनाव अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। आपत्ति लेने, उनके निस्तारण के बाद कुल 28 वैध नामांकनों की सूची जारी की गई। अब 22 अक्तूबर को नाम वापसी हो सकेगी। दो नवंबर को दुग्ध संघ अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। ऐसे में ओखलकांडा क्षेत्र से मुकेश बोरा का निर्विरोध संचालक बनना तय है। अध्यक्ष पद के लिए उनका मुकाबला भाजपा के ही नेता एवं दुग्ध संघ के निवर्तमान अध्यक्ष भरत नेगी से होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें