फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा कमेटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
दुर्गा पूजा कमेटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से डीएसए मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को स्टार नाइट का आयोजन किया गया है। इसमें लोकगायक किशन महिपाल ने फ्योंलड़िया त्वे देखि की औंदी योमन मां गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं लोक गायिका मीना राणा ने ‘चंदना मेरो पहाड़ आए’, हरिमन सिंह ने ‘हौसिया मेरी पराणी’, ‘चूड़ी की खनखन मन में बसीगे’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। चंदन नेगी के निर्देशन में सांस्कृतिक लोककला समिति रामनगर, मलिका लोक सांस्कृतिक कला समिति हल्द्वानी, सांस्कृतिक कला समिति बिलेरिया नैनीताल की टीमों ने अनेक सांस्कृतिक गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मां नयना देवी मंदिर परिसर में महानवमी पूजा, हवन, कन्या पूजन, भंडारे का आयोजन किया गया। हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, दिलावर ने संचालन किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सीके दास, महासचिव नरदेव शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, राकेश कुमार, केएस अधिकारी, शुभांगी पंत, इंद्रा पंत, शिवराज नेगी, भास्कर महतोलिया, पीके शर्मा, दीपक गुरुरानी, सीएस चौधरी, विनोद पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें