सितारगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से शक्तिफार्म में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इससे पूर्व कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर सुपरवाइजरों ने छात्राओं को नंदा गौरा योजना और सुरक्षा की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं की समस्याओं के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 1098 और 181 जारी किया है, जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जल्द ही उनकी शिकायत का निस्तारण भी होगा। वहां सुपरवाइजर उमा पवार, विनीता, सुमित्रा, पुष्पा, मुनड़ी देवी आदि थे।