फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने पर दुकान सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अर्बन कोपरेटिव बैंक काशीपुर के ऋण प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने बताया कि बाजपुर के गांव बेरिया दौलत निवासी हरदेव सिंह ने बेरिया दौलत मार्ग पर प्रीत ट्रैक्टर एजेंसी के नाम से आठ- दस साल पहले 50 लाख रुपये की लिमिट बनाई थी।
विज्ञापन


चार साल पहले उसने बैंक से 50 लाख रुपए लिए लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं की है। इस धनराशि पर ब्याज लगकर करीब 68 लाख रुपए हो गया है। बैंक ने लगातार पत्र के माध्यम से अवगत कराया।

कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बैंक अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान को सीज कर कब्जे में ले लिया। चौकीदारी के लिए वहां एक सुरक्षा कर्मी भी तैनात किया गया। वहां प्रबंधक राजीव मल्होत्रा, ब्रहमपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सुधांशु वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें