फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभांगी को हर साल नैनीताल खींच लाती है रामलीला

विज्ञापन
शुभांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। कम उम्र में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने वाली शुभांगी पंत इन दिनों अपने परिवार के साथ नैनीताल आईं हैं। वे मूलरूप से नैनीताल की रहने वाली हैं और वर्तमान में हैदराबाद में परिवार के साथ रह रहीं हैं। शुभांगी बताती हैं कि नैनीताल की रामलीला में एक अलग ही आकर्षण है जो उनको हर साल यहां खींच लाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2016 में बीटेक पास किया और उनके बाद मिस हैदराबाद चुनी गईं। उन्होंने बताया कि मिस हैदराबाद बनने के बाद उनको कुछ फिल्मों के लिए प्रस्ताव आए। शुभांगी ने बताया कि 2017 से वे लगातार फिल्मों में काम कर रहीं हैं। इसी साल जुलाई में उनकी ‘सुपर स्केच’ तेलुगू फिल्म आ चुकी है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बताया कि नवंबर में नीको सम (तुम्हारे लिए) रिलीज होने जा रही है।

शुभांगी के पिता हैदराबाद में खोलना चाहते हैं पहाड़ी अकादमी
नैनीताल। तेलुगू अभिनेत्री शुभांगी के पिता रजत कुमार पंत भारतीय वायु सेना में तैनात हैं और उनकी वर्तमान पोस्टिंग गुवाहाटी में है। शुभांगी बताती हैं कि उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हैदराबाद में उत्तराखंडी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अकादमी खोलना चाहते हैं। मां इंद्रा पंत ने बताया कि वे नैनीताल में रंगकर्मी रहीं हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड के लोक पर्वों पर गीत तैयार कर यूट्यूब के माध्यम से प्रचारित करतीं हैं। इंद्रा पंत हैदराबाद स्थित अपने घर में यहां के सभी लोक पर्वों को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें