रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में बने ब्लड बैंक भवन में शनिवार से रक्त संग्रहण केंद्र खुल गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान भी हुआ।
विधायक ने अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती समेत स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास बताए। कहा कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी पहाड़ समेत भाबरी क्षेत्र में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने कहा कि अभी ब्लड बैक स्टोरेज यूनिट खोली गई है। शीघ्र ही ब्लड बैक को पूर्ण रूप में संचालित कर किया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। सीएमएस डॉ. टीके पंत ने बताया कि इस केंद्र के संचालन के लिए पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन चंद्रप्रकाश रावत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीडी जोशी ने ब्लड बैंक खुलने में बाकी औपचारिकताओं की जानकारी दी। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, देवेंद्र चिलवाल, हरीश बेलवाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अर्चना कौशिक, डॉ. नरेंद्र रावत, डॉ. जितेंद्र भट्ट, मोनिका टंडन, प्रकाश रौतेला, मनमोहन बिष्ट, हेम जोशी, धीरज जोशी, जगमोहन सिंह बिष्ट, दिनेश मेहरा, नवीन करगेती, भूपेंद्र सिंह खाती, भावना भट्ट आदि रहे।