फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानापूरी बनकर रह गई कॉर्बेट की लॉटरी प्रक्रिया

विज्ञापन
सीटीआर में जिप्सी के लिए लाॅटरी निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पर्यटकों को घुमाने के लिए जिप्सी बुकिंग करानी होती है। इनमें से 250 जिप्सियों को सूचीबद्ध करने के लिए नगर पालिका के ऑडिटोरियम में सोमवार को लॉटरी प्रक्रिया की गई जो कि खानापूरी नजर आई, क्योंकि लॉटरी प्रक्रिया में सैकड़ों वाहन स्वामियों के सापेक्ष केवल 259 पर्चियां ही डाली गईं। इनमें से कॉर्बेट प्रशासन ने 250 जिप्सियों को परमिट दे दिया, बाकी नौ पर्चियों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जोशी के नेतृत्व में जिप्सी संचालकों ने 29 सितंबर को लॉटरी प्रक्रिया का विरोध किया था लेकिन सीटीआर प्रशासन ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मना लिया था। कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि सिर्फ नौ जिप्सी संचालक परमिट से वंचित रहे। इन वाहन स्वामियों का कहना था कि जब उन्हें शामिल ही नहीं करना था तो लॉटरी का ड्रामा क्यों किया गया? उन्हें बताया गया कि प्रदेश के वन मंत्री ने 50 जिप्सी संचालकों को नए परमिट देने को कहा गया है, इन नौ जिप्सी संचालकों को तब परमिट दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें