खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को न्यूरिया में सड़क हादसे में मृत नौसर निवासी बाइक सवार अशोक साहनी, उनकी मां मृतक पार्वती व भांजी रेशनी के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने लोनिवि अतिथि ग्रह में लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने नौसर स्थित निर्माणाधीन पुल का भी जायजा लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर जल्द कार्य में तेजी के निर्देश दिए।
वहां अजय मौर्या, दीपक मौर्या, मोहम्मद अनीस, देवेंद्र चंद, मनोज साही, जगजीत सिंह मल्ली, पूरन धामी, चंदू मुडेला, रमेश जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।