बाजपुर। सीओ एमसी बिन्जौला और कोतवाल तुषार बोरा ने रविवार को कोतवाली में थ्री व्हीलर चालक, व्यापारी, सर्राफा सहित अन्य लोगों की अलग अलग बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई रिक्शा चालक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
यातायात नियम का पालन करने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बाजार में शहीद भगत सिंह चौक सहित अन्य जगहों पर सड़क पर बनी सफेद पट्टी के बाहर ही थ्री व्हीलर और ई रिक्शा खड़ा करें, जिससे यातायात बाधित न हो।
वहां विकास गुप्ता, टिंकू तोमर, गुरप्रीत सिंह, अमर सिंह रंधावा, रामदास, कोमल नाथ गोस्वामी, सुनील, रऊफ, बंटी, विनोद, राय सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश, राजेश, रामऔतार, भूप प्रकाश आदि थे