फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटार्क मजदूरों ने बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। इंदिरा गांधी खेल मैदान में इंटार्क मजदूर संगठन की बैठक हुई। इसमें सिडकुल और आसपास के उद्योगों के श्रमिकों ने भागीदारी की। वक्ताओं ने कहा कि इंटार्क के मजदूरों की ओर से कंपनी के समक्ष रखी गई जायज मांगों को कंपनी ने नहीं माना। प्रबंधन के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


मजदूर नेता दिनेश भट्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अभी तक नहीं चेती है प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की सेवा कर मजदूरों के उत्पीड़न को बढ़ावा दे रही है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि मजदूर अपने परिजनों के साथ पिछले कई दिनों से सड़कों पर हैं। सत्ता की मद में चूर प्रदेश सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि ने मजदूरों की सुध नहीं ली है।

वक्ताओं ने कहा कि रविवार को आयोजित जुलूस प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित किया गया है। चेतावनी दी कि मांगे माने जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। यहां दलजीत सिंह, लक्ष्मण, प्रभात सैनी, संतोष, जयप्रकाश, पान मोहम्मद, विरेंद्र पटेल, राजेश, दिनेश, भूपेंद्र पटेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें