रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के गुरुद्वारा साहिब में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 65 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान बालरोग, फिजियोथैरेपिस्ट, न्यूरो, हड्डी, छह महिला रोग विशेषज्ञों की टीम ने रोगियों की जांच कर उन्हें रोग संबंधित निशुल्क दवाइयां बांटीं। कोतवाल रवि कुमार सैनी समेत 65 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर तरनदीप सिंह, रजत शर्मा आदि थे। ब्यूरो
हल्द्वानी में भाकपा (माले) ने रैली निकाली
हल्द्वानी। भाकपा (माले) ने भगत सिंह के जन्मदिन पर इंकलाब रैली निकाली। रैली में माले के मजदूर, किसान और महिला संगठनों ने भाग लिया। रैली में भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए गए। रैली अब्दुल्ला बिल्डिंग से बुद्ध पार्क तक निकाली गई। बुद्ध पार्क में सभा के बाद रैली का समापन हुआ। इस मौके पर माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा, किसान नेता बहादुर सिंह जंगी, माले राज्य कमेटी सदस्य इंद्रेश मैखुरी, एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा, माले के जिला सचिव कैलाश पांडे, यूएस नगर जिला सचिव आनंद सिंह नेगी, सीपीएम के अवतार सिंह, सीपीआई के राजेंद्र कुमार गुप्ता आदि थे।
जन्मदिन पर याद किए गए भगत सिंह
हल्द्वानी। शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर देवभूमि युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली के नेतृत्व में व्यापारियों उन्हें श्रद्धांजलि दी। कालाढूंगी चौराहा पर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीये जलाए गए। कार्यक्रम में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धीगड़ा, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, पंकज कपूर, दलजीत सिंह दल्ली, गोविंद बगड़वाल, राजीव जायसवाल, जसविंदर भसीन, मनोज अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, हितेश शर्मा, पवन बिष्ट, दुष्यंत पांडे, राहुल रौतेला, चंद्रशेखर परगाई, भुवन दानी, विजय गौरी, मनोज अग्रवाल, कुणाल अरोरा, विशाल वर्मा, प्रकाश बेलवाल, हिमांशु अरोरा, चंद्र पाखी, निशान गुप्ता आदि थे।