फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इंडिया में भुगतान के बिलंब को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में सहारा इंडिया में खातेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर कांग्रेसी सहारा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लगभग आधे दर्जन उन खातेदारों के मामले शाखा प्रबंधक के समक्ष उठाए जिनकी खाते की स्कीम पूरी हो चुकी है और उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भुवन कापड़ी की नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेलाघाट निवासी महबूब अंसारी, जवाहर सिंह पोखरिया, स्व. गोविंदी देवी आदि के मामले उठाए। महबूब अंसारी की बचत योजना के दो खाते की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 30-30 हजार मिलने के बजाय दो खातों की 10-10 हजार की एफडी के लिए कहा जा रहा है। कई चक्कर काटने पर भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि सहारा इंडिया से होने वाले भुगतान में बिलंब हो रहा है लेकिन किसी की रकम डूबने वाली नहीं है। शाखा प्रबंधक ने खातेदारों से सहयोग की अपील की। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, प्रदीप कुमार, दीपक चंद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें