नानकमत्ता में श्री गुरुनानक अकादमी के बिड़ला मैदान में शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड की ओर से 31वीं प्रांतीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. एएम रतूड़ी, बाबा तरसेम सिंह, बाबा श्याम सिंह, विनोद शारदा और श्रीपाल राणा ने किया। प्रतियोगिता में 13 जिलों से आए सात सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित दौड़ में गोविंद और मीनाक्षी प्रथम स्थान पर रहे।
बालकों के अंडर-19 वर्ग की दौड़ में चंपावत के गोविंद बोरा ने प्रथम, हरिद्वार के अभिनव शर्मा ने द्वितीय और पिथौरागढ़ की लवराज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में देहरादून की मीनाक्षी प्रथम, रुद्रपुर की निशा द्वितीय और टिहरी गढ़वाल की आरती पवार तृतीय स्थान पर रही। वहां विद्यालय के व्यवस्थापक हरीश जोशी, आरएसएस के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर भारती, शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक डा. विजय पाल सिंह, किशन वीर शाक्य, गोविंद जोशी ,कृष्ण चौबे, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नीलांबर जोशी आदि थे।