बाजपुर में राज्य सीमा पर शुक्रवार दोपहर बाजपुर के गांव शिवपुरी निवासी महेंद्र सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी मोटरसाइकिल से मुरादाबाद जा रहे थे। यूपी के गांव मुंशीगंज के पास टाटा 407 ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। आधा घंटे बाद यूपी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान पति विचित्र सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह को स्वार रामपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे रामपुर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।