फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान के साथ मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

विज्ञापन
नैनीताल का नंदा देवी मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से शुक्रवार को सरोवर नगरी में 115वां श्री नंदा देवी महोत्सव विधि विधान के साथ शुरू हुआ। छह दिवसीय इस महोत्सव की शुरूआत विधायक संजीव आर्या, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीडीओ विनीत कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने की।
विज्ञापन


इसके बाद भक्तों को पूजित पौधे और मां नंदा-सुनंदा का धार्मिक ध्वज देकर समीपवर्ती जलालगांव कदली वृक्ष लाने के लिए भेजा गया। विधायक ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में मां नंदा देवी महोत्सव का आयोजन होना बहुत जरूरी है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सहयोग दिया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा। श्रीराम सेवक सभा के कलाकारों और नैनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना, देवी वंदना, कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले सभा के महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि आयोजक संस्था अबकी बार अपना शताब्दी वर्ष मना रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, महासचिव राजेंद्र लाल साह, उप सचिव डॉ. मोहित सनवाल, केएमवीएन के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, पूर्व विधायक सरिता आर्या, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन


नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव में आज
सुबह 7 बजे कदली वृक्ष लाने को भक्तजनों का सभा भवन से प्रस्थान
सायं 3 बजे कदली वृक्षों का नगर भ्रमण, महिलाओं की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में भजन कीर्तन, बच्चों की ओर से शोभा यात्रा का नगर भ्रमण
शाम 5.30 बजे मां नयना देवी मंदिर में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना।



- 115वें महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें