फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से अंधेरे में रात बिता रहे एक हजार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कृष्णापुर और सिपाही धारा के बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन के कारण क्षेत्रवासी दहशत में हैं। इसी बीच यहां बिजली सप्लाई ठप हो जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर फुंकने से लगभग एक हजार परिवार अंधेरे में डूब गए हैं। दहशतजदा लोगों को चिंता सता रही है कि अगर रात के समय भूस्खलन हुआ तो अंधेरे में भागते समय गिरकर उनकी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

बलिया नाले में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग टूट गया है। ऐसे में कृष्णापुर और सिपाही धारा को जाने वाला एक ही मुख्य मार्ग शेष रह गया है। बारिश के चलते इस मार्ग पर भी फिसलन है। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ऐसे में इस रास्ते पर अंधेरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले यहां ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगे हैं। लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए आसपास की दुकानों पर जाना पड़ता है। बुधवार रात को फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली विभाग का कर्मचारी राजपाल यहां पहुंचा था। वह ट्रांसफार्मर पोल से उतारने का प्रयास कर रहा था कि नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के एक अस्पताल ले जाया गया। बिजली विभाग के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी उन्हें है। हाल ही में ट्रांसफार्मर बदला गया था, लेकिन कुछ ही समय में दोबारा फुंक गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात तक ट्रांसफार्मर बदला जा सकता है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बदलने गया बिजली कर्मचारी पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल
इलाज को हल्द्वानी के एक अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें