बाजपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को ब्लाक स्तरीय माध्यमिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य इंदिरा पांडे ने किया।
इस दौरान सीनियर वर्ग में जीआईसी हरिपुरा हरसान प्रथम, जीआईसी बन्नाखेड़ा द्वितीय, जूनियर वर्ग में जीजीआईसी बाजपुर प्रथम और जीआईसी गजरौला की टीम द्वितीय रही। विजेता टीमें बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगीं।
प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। संचालन ब्लाक समन्वयक महेश रावत ने किया। वहां डोरीलाल, गुरपाल सिंह, भारत सिंह, हरप्रसाद, कुटैल्या रस्तोगी आदि थे।