नानकमत्ता में राय सिख समाज की बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक आधार पर समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बुधवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सभागार में ऑल इंडिया राय सिख विकास समिति उत्तराखंड की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने की। बैठक में उत्तराखंड समिति और उत्तर प्रदेश समिति के अध्यक्ष ने गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक समिति के गठन का प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में बाहरी प्रदेशों से आकर यहां के राय सिख समाज के लोगों को गुमराह करने की निंदा की गई। चेतावनी दी कि राय सिख समाज के लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सामाजिक और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दौरान समाज के लोगों से बाहरी लोगों के बहकावे में न आने की अपील की गई। संचालन प्रदेश महामंत्री मंगल सिंह फौजी ने किया। वहां गुरुद्वारा कमेटी के सचिव केहर सिंह, रिसपाल पाल सिंह, कामरेड दर्शन सिंह, इंदरजीत सिंह, चंचल सिंह, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, दलीप सिंह आदि मौजूद थे।