फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां कल निरीक्षण किया वो हिस्सा भी बलियानाले में समाया

विज्ञापन
नैनीताल में सीसी मार्ग भी बलिया नाले में समाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाले से लगातार हो रहे भूस्खलन वाले क्षेत्र का जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जहां से खड़े होकर सोमवार को निरीक्षण किया था मंगलवार को वह हिस्सा भी दरक कर बलियानाले में समा गया। रईस होटल क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते हरीनगर से बीरभट्टी को जाने वाला मार्ग अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिसके चलते अब हरीनगर क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। वहीं इस क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मुनादी कर लोगों से भूस्खलन वाले स्थानों के पास न जाने की अपील भी की। खतरे की जद मेें आ रहे मकान में रह रहे लोगों को अन्य जगहों पर भेजा गया। मालूम हो कि सोमवार को विधायक संजीव आर्य, डीएम वीके सुमन ने हरीनगर से बीरभट्टी को जाने वाले मार्ग पर खड़े होकर रईस होटल क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया था, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह स्थान बलियानाले में समा गया।

मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार केआर आर्या, पटवारी अमित साह समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। भूस्खलन वाले क्षेत्र से गुजर रहे लोगों को रोक दिया गया। इसी के साथ ही इस क्षेत्र से पैदल आने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- रईस होटल मार्ग का एक और भाग बलियानाले में समाया
- हरीनगर क्षेत्र में बढ़ा खतरा, लगातार हो रहा भूस्खलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें