बाजपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजकीय उ.मा. विद्यालय रेहटा के शिक्षकों ने एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डीआर बाराकोटी के नेतृत्व में मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक शर्मा को सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षकों के हितों में पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। पेंशन का मामला लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है। गीता यादव, रामस्वरूप, सोमनाथ, हनीफुर्रहमान, भूपेंद्र खाती आदि थे।