फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी में पांच जुलाई 2018 को कालाढूंगी रोड पर एक मोबाइल विक्रेता की हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार पांच जुलाई 2018 को आरोपी मोहन सिंह रावत कालाढूंगी रोड चौराहे के समीप स्थित गौरव कुश बख्शी की मोबाइल की दुकान में आया जहां आरोपी का मोबाइल रिपेयर को लेकर गौरव से झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में उसने अपनी बंदूक से दुकानदार गौरव बख्शी पर गोलियां चला दीं जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई लव बख्शी ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें