कार पार्किंग निर्माण का काम जारी
- फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने शासन को भवाली के रोडवेज स्टेशन में मल्टी पार्किंग के लिए शासन को 420.86 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शासन ने भवाली में पार्किंग बनाने के लिए सहमति भी जताई है। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बताया कि भवाली के रानीखेत रोड पर स्थित रोडवेज स्टेशन में दोमंजिला मल्टी पार्किंग बनाई जाएगी। भविष्य में एक मंजिला पार्किंग और बढ़ाई जा सकती है। पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में बसों की पार्किंग और पहले फ्लोर की छत पर ओपन पार्किंग बनाई जाएगी।