फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक कार्यालय पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पर्यटन कारोबार को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निदेशक कार्यालय में ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से वन परिसर तक जुलूस निकाला। नारेबाजी कर वह सीटीआर के निदेशक राहुल के कार्यालय पर पहुंचे। वहां हुई सभा में रावत ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है, यहां 65 प्रतिशत वनक्षेत्र है। इससे अन्य व्यवसाय नहीं हो पाते हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क एशिया का पहला संरक्षित क्षेत्र है। इसमें देश-विदेश के पर्यटक भारी संख्या में पहुंचकर क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाते हैं। ईको पर्यटन ही आय का एकमात्र साधन है। हजारों परिवारों की रोजी-रोटी कॉर्बेट पार्क के पर्यटन पर ही निर्भर है लेकिन सरकार के उदासीन रवैये, ढुलमुल नीति से पर्यटन व्यवसाय चौपट हो रहा है। उन्होंने रोजगार बचाने के लिए वैकल्पिक उपाय करने, न्यायालयों में मजबूती से पैरवी की मांग की। इनमें निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, ताइफ खान, असद अली, मन्नू बिष्ट, शमशुल हक, अतुल अग्रवाल, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय से वन परिसर पहुंचे
पर्यटन कारोबार को बचाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें