फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरकार फेल हो गई तो प्रतिपक्ष को सौंप दे सता: इंदिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बुधवार को लोअर माल रोड पर धरना प्रदर्शन के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी हर ओर दिखाई दे रही है। सरकार नैनीताल की मुख्य लोअर माल रोड तक नहीं बनवा पा रही है। सरकार कह रही है कि कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए भी पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर फेल हो रही है तो सत्ता विपक्ष को सौंप दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैनीताल खतरे में है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने तमाम वादे किए थे, लेकिन कोई भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि 15 दिन में निर्माण शुरू न हुआ तो 16 सितंबर को सदन में मुद्दा उठाया जाएगा। आपदा की स्थिति में पैसे के लिए इंतजार नहीं किया जाता है। लोनिवि या डीएम को पैसा देकर काम शुरू कराया जाना चाहिए। इस सरकार में कई जगह पर्यटन खत्म हो रहा है। अगर पर्यटकों को एक-एक घंटा नगर से बाहर खड़ा रहना पड़ेगा तो कोई नैनीताल क्यों आएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर किया तीखा हमला
15 दिन में निर्माण शुरू न हुआ तो सदन में उठाएंगी मुद्दा

हत्या करने वाले गिरोह का पूरा सफाया हो
डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बीते दिनों कई हत्या और डकैती की घटनाएं हुई हैं। मंगलवार को हल्द्वानी में एक बहुत ही कम उम्र की महिला की हत्या कर दी गई। ऐसी घटना करने वाले गिरोह का पूर्ण सफाया किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें