फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में मिलेगा नवोदित बॉक्सरों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीमांत क्षेत्र के नवोदित बाक्सिंग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इस वर्ष भी जिले के खेल विभाग को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने विधायक धामी को अवगत कराते हुए तर्दथ बाक्सिंग प्रशिक्षक पूरन सिंह बोरा को पत्र भेजा है। विधायक धामी ने बताया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग व सहायता की जा रही है।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने 25 अगस्त को जारी पत्र में कहा है कि तर्दथ बाक्सिंग प्रशिक्षक के प्रशिक्षित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर प्रशिक्षण की स्वीकृति के साथ जिला योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर मद में बजट प्राप्त होने पर 27 अगस्त से पूर्व की तरह युवा खेल मैदान में शिविर संचालन की स्वीकृति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें