बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। बन्नाखेड़ा स्थित श्री मोतिया महादेव शिव मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है।
इस दौरान 95 महिलाओं ने मंदिर से कलश यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर में पहुंची।
वहां आचार्य हिर्देश कुमार, कथावाचक शिशवाला, हरज्ञान सिंह, होराम, रमेश शर्मा, कमलजीत सिंह, सुरेश, विजयपाल, अमृतराम आदि थे।