फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर रोडवेज बस अड्डा बनेगा आईएसबीटी

विज्ञापन
आईएसबीटी रामनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बदहाल रोडवेज बस अड्डे की तस्वीर बदलने की कवायद वर्षों से चल रही है मगर इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। कमिश्नर राजीव रौतेला के दौरे के बाद एक बार फिर जीर्णोद्धार की फाइल तैयार हुई है। इस बार बस अड्डे का स्वरूप आईएसबीटी जैसा करने का विचार है। इसके लिए 14.54 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है, जो शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने नौ अगस्त को रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया था। इसके बाद बस अड्डे की डीपीआर तैयार की गई है। शासन को भेजी गई डीपीआर में रोडवेज बस अड्डे की कुल जमीन 1.1383 हेक्टेयर यानी 11383.27 वर्गमीटर है। बजट आवंटन के बाद बस अड्डे का निर्माण उत्तराखंड जलकल इकाई करेगी।

ये है प्रस्ताव
-दोमंजिले रोडवेज बस अड्डे की कुल लागत 14.54 करोड़ रुपये आएगी।
-आईएसबीटी का ग्राउंड फ्लोर 914 वर्गमीटर और फर्स्ट फ्लोर 372 वर्गमीटर में बनेगा।
-यानी 1287 वर्गमीटर में ही आईएसबीटी की बिल्डिंग बनेगी और बाकी क्षेत्र में बसों के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।
-हर प्लेटफार्म में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। बस अड्डे में महिला, पुरुषों के अलग शौचालय बनेंगे।
-ऑफिस स्टाफ के बस अड्डे की दूसरी मंजिल में शौचालय बनेगा। बस अड्डे में डीजीएम का ऑफिस, लॉबी, लॉकर रूम, कैश रूम, ऑफिस रूम, एटीएम, दुकानें, स्टाफ रूम आदि बनेंगे।
विज्ञापन



चारों तरफ की दीवार होगी ऊंची
रामनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे की कॉलोनी में रहने वाले लोग बस अड्डे के अंदर से आते-जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कॉलोनी के लिए अलग से रास्ता दिया जाएगा। बस अड्डे की ऊंची चहारदीवार की जाएगी। इससे कॉलोनी के लोगों का बस अड्डे के अंदर से आना-जाना बंद हो जाएगा।

अंदर नहीं खड़ी होगी निजी बस
बस अड्डे के अंदर निजी बस को कब्जा रहता है। निजी बस रोडवेज बस अड्डे के अंदर से संचालित हो रही है। आईएसबीटी बनने के बाद निजी बसों का बस अड्डे के अंदर आना बंद हो जाएगा और बस अड्डे के अंदर केवल रोडवेज की बसें ही जाएंगी।
विज्ञापन


रामनगर रोडवेज बस अड्डे को आईएसबीटी में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
- मृदुला सिंह, परियोजना प्रबंधक, उत्तराखंड जलकल इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें