फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड पास उम्मीदवार दे सकेंगे यूटीईटी प्रथम परीक्षा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। इस बार उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम में बीएड पास अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे लेकिन उम्मीदवारों के स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य होंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के निर्देश पर जारी शासनादेश के अनुपालन में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने यह फैसला ले लिया है।
विज्ञापन

यूटीईटी प्रथम पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक को पढ़ाने के लिए होती है। पहले इसमें बीटीसी, डीएलएड पास अभ्यर्थी ही आवेदन करते थे। एनसीटीई के निर्देश के बाद अब यूटीईटी प्रथम की परीक्षा में बीएड पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यूटीईटी द्वितीय में पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा को पढ़ाने के लिए होती है। इस परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि पिछले वर्ष यूटीईटी प्रथम में 7758 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6457 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे थे जबकि यूटीईटी द्वितीय में 69276 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 50289 आवेदकों ने परीक्षा दी थी। इस बार यूटीईटी प्रथम के लिए करीब 30 हजार आवेदन की उम्मीद है। यूटीईटी के फार्म उत्तराखंड के 42 डाकघरों में एक सितंबर से 27 सितंबर तक मिलेंगे और फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यूटीईटी 14 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें