गरुड़ (बागेश्वर)। बीएसएनएल की संचार व्यवस्था 24 घंटे ठप रहने से उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा।
क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था बृहस्पतिवार को सायं चार बजे ठप हो गई थी। संचार व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। बीएसएनएल के आला अधिकारियों का कहना है कि बागेश्वर अल्मोड़ा के बीच ओएफसी कटने संचार व्यवस्था बाधित हो गई। जिससे विभाग ने शुक्रवार के अपराह्न दुरुस्त कर दिया है। गोमती, लाहुर घाटी के उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके इलाके में आए दिन बीएसएनएल की संचार व्यवस्था बाधित रहती है। विभाग के आला अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कह दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में शासन प्रशासन के प्रति रोष है।